मथुरा के राधाकुंड के अहोई अष्टमी स्नान मेले को सकुशल सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले पावन मेले की व्यवस्थाओं का खाका खींचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्लोक कुमार ने तहसील सभागार में जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने मेले की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें।