फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के लिए भेजा गया प्रसाद, रामनवमी पर किया जाएगा अर्पित

मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली से सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि के द्वारा श्री राम जन्मभूमि के लिए प्रसाद भेजा गया है। गाजे-बाजे के साथ कृष्ण जन्म स्थान से अयोध्या धाम को ये प्रसाद जन्म स्थान के प्रचार मंत्री विजय बहादुर के साथ गाड़ी में रखा गया। इसमें 11 मन धनिया की पंजीरी, लड्डू, पंचमेवा और श्रीरामलला के लिए वस्त्र श्रृंगार तथा सुगंधित दिव्य सामग्री शामिल है। प्रसाद को मंदिर के अन्न सेवा धाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम और राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ नाचते गाते हुए सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे। ये प्रसाद रामनवमी पर भगवान को कृष्ण की नगरी से भेंट के रूप में अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर में सौंपा जाएगा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें