फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तेज करने का एलान

मथुरा में नगर निगम कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक नगर निगम पार्षद भी कर्मचारियों के साथ आंदोलन में सहभागिता करेंगे। संयोजक उत्तम चंद सहजना का कहना है कि नगर आयुक्त के साथ हुई वार्ता में शासन को समस्याओं से अवगत कराने और बोर्ड बैठक की स्वीकृति जल्द दिलाने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही 31 अक्तूबर तक समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया गया था। लेकिन संगठन के अनुसार, 23 अक्तूबर तक बोर्ड बैठक की अधिसूचना जारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी मुद्दे पर कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन की रणनीति पर दोबारा विचार करने और संशोधित मांग-पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही त्योहारी सीजन में धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम से जनता को अवगत कराने की बात कही गई है। बैठक में दीपावली से पहले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और बोनस दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि दीपावली से पूर्व उनकी मांगों को पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इस दौरान सुरेश चंद चौहान, प्रमोद वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, बंटी चोटेला वाल्मीकि, अजय चौधरी, ताराचंद खरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें