फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल...एक घंटे में बुझा दी कोच में लगी आग, देखें वीडियो

मथुरा जंक्शन स्थित रेल यार्ड में बुधवार रेलवे प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल आयोजित की गई। रेलवे यार्ड में सुबह 10:50 मिनट पर खड़ी बोगी में आग लग गई। रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर संबंधित विभागों के कर्मचारियों और दुर्घटना राहत वाहन को मौके पर पहुंचने की सूचना दी। कुछ ही समय बाद मौके पर संबंधित विभागों की टीम पहुंचने लगी। मौके पर आपातकालीन चिकित्सा वाहन, मेडिकल, एनडीआरफ पहुंचे। जिला प्रशासन की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग लगभग 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद 11: 47 पर आग पर काबू पा लिया गया। आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मॉकड्रिल रेल प्रशासन के विभिन्न विभागों की तत्परता को देखने के लिए किया जाता है। मॉकड्रिल के समय सभी विभागों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें