फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा रेल हादसे पर नया अपडेट...दिल्ली रूट पर सफर हुआ मुश्किल, चार में से तीन ट्रैक पूरी तरह बाधित

उत्तर रेलवे के दिल्ली-आगरा मुख्य रेल मार्ग पर मंगलवार रात एक मालगाड़ी के लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-आगरा रूट पर ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हादसा वृंदावन रोड और आझई स्टेशन के बीच मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ। कोयला लदी इस मालगाड़ी के डिब्बों के पलटने और आड़े-तिरछे हो जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें