लक्ष्मी नगर के ईसापुर में एक मंजिल तक पानी भरने के बाद बाढ़ प्रभावित लोग रेलवे ट्रैक को पार करके सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। सोमवार दोपहर 1:00 बजे दर्जनों लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे थे, इसी दौरान हाथरस की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। लोगों ने जैसे तैसे रेलवे ट्रैक से भाग कर अपनी अपनी जान बचाई। वहीं रेलवे ट्रैक के पास एसडीएम महावन कुर्सी पर बैठी रहीं। उन्होंने न लोगों को रोका और न ही खुद वहां से हटीं। लोगों ने तेज आवाज से चिल्लाना शुरू किया इसके बाद सब तितर वितर हुए।