फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आठ माह बाद कोसीकलां नगर पालिका को मिला स्थायी ईओ, संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

मथुरा के कोसीकलां में नगर पालिका परिषद में पिछले आठ माह से अधिशासी अधिकारी का चार्ज एससडीएम चला रहे थे। मंगलवार को सोनभद्र से आए नवागत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कराया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि आठ माह से एसडीएम न्यायिक नगर पालिका में ईओ का चार्ज संभाले हुए थे। अब शासन से ईओ की नियुक्ति होने से पालिका के कार्य सुचारू रूप से होगें। शासन की प्राथमिकता वाले कार्य भी पूर्ण होगें। प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ नगर पालिका की जनता तक पहुंचाना उनका मकसद रहेगा। वहीं नियमित साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति संबंधित सभी कार्यों को अच्छी तरह से कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जो भी विकास कार्य लंबति हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित छिड़काव कराने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा और नगर की समृद्धि व स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी सभासदों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नए ईओ का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें