फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कृष्ण जन्मस्थान संस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को भेदा, कर दिया देहरी पूजन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर शुक्रवार की शाम हिंदूवादी नेता छाया गौतम जन्मभूमि के गेट नंबर दो तक पहुंच गई। यहां उन्होंने देहरी पूजन कर अपने ऐलान को पूरा किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मीरा राठौर, छाया गौतम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की पदाधिकारी छाया गौतम, पूजा शर्मा, चंद्रकांत पांडेय, नीरज गौतम शुक्रवार की शाम को सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर जन्मस्थान के गेट नंबर 2 पर पहुंच गई। यहां उन्होंने देहरी पूजन किया। महिला को देहरी पूजन करते देख पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में देहरी पूजन करती छाया गौतम को रोका गया, लेकिन इससे पहले वह पूजा कर चुकी थी। पुलिस के रोके जाने पर छाया गौतम और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आगरा की मीरा राठौर को सुबह गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही शाम को छाया गौतम, पूजा शर्मा, चंद्रकांत पांडेय और नीरज गौतम को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें