फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे हादसे की जांच के लिए पहुंची आईआईटी की टीम, दिए ये सुझाव

अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 07:53 PM IST

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में 16 दिसंबर 2025 की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे की जांच के लिए आईआईटी मुंबई की टीम घटनास्थल पहुंची। यहां गहन अध्ययन और कर जांच-पड़ताल के बाद टीम ने कारणों का पता लगाया। साथ ही उनके निस्तारण के लिए सुझाव भी दिए। आईआईटी मुंबई से सड़क सुरक्षा प्रभारी चीफ सीनियर विशेषज्ञ गोपाल पाटिल ने टीम के साथ एक्सप्रेसवे के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। दुर्घटना के समय मौसम, दृश्यता और यातायात की स्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच की। टीम ने बताया कि इस क्षेत्र में यमुना नदी का एक्सप्रेसवे के काफी पास (1.3 किमी) होना, डंपिंग ग्राउंड से उठते धुएं और धुंध से दिक्कत हुई है। भविष्य में कोई और दुर्घटना न हो, इसके लिए उपाय और सुझाव यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन को दिए गए। उधर, क्षतिग्रस्त वाहनों की तकनीकी जांच की गई। यमुना एक्सप्रेसवे जेपी ग्रुप के जीएम आनंद ब्रजराज सिंह ने बताया कि सभी विशेषज्ञों की सलाह ली गई है। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई की टीम के विशेषज्ञों की ओर से बताए सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यातायात सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। इस दौरान सीनियर विशेषज्ञ सड़क सुरक्षा मनीष यादव, जीएम सिविल जयप्रकाश सिंह, डीजीएम सिविल आरबी सिंह, एजीएम भरत सिंह राठौर, प्रभारी तुलसी राम गुर्जर, जेके शर्मा और अभिनव सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें