फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाश्चात्य संस्कृति के बीच ब्रज की रासलीला को पुनर्जीवित कर रहा गीता शोध संस्थान

पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में विलुप्त होती जा रही ब्रज की विशुद्ध सात्विक राधा-कृष्ण रासलीला और ब्रज संस्कृति को बचाने का बीड़ा गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी ने उठाया है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं के बीच ब्रज की संस्कृति को फिर से स्थापित करना है। इसी क्रम में अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए 3 माह का मुंदारिया प्रेम रासलीला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज की 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने बताया कि इस शिविर में छात्राओं को रासलीला की समग्र कला सिखाई गई। इसमें अभिनय, नृत्य, गीत, संगीत, गायन और वादन का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने ब्रज की पारंपरिक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं के साथ रास के मंचन का अभ्यास भी किया। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि बृज की संस्कृति के विशुद्ध सात्विक प्रेम स्वरूप को प्रदर्शित करने वाली यह पहल छात्राओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। गीता शोध संस्थान का प्रयास है कि युवा पीढ़ी ब्रज की लोक कला और आध्यात्मिक परंपरा से परिचित होकर उसे आगे बढ़ाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें