फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत, बंदरों के हमले से गई जान; 10 मई को आनी थी बरात

Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 12:43 PM IST

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरह के गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में ले गए। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। 10 मई को मृतक अमर सिंह की बेटी की शादी तय थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें