फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सैकड़ों किसानों की ट्रैक्टर रैली से गूंजा छाता, शुगर मिल चलाने की उठी मांग

किसान सभा मथुरा के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर टैक्टर रैली निकालते हुए छाता तहसील परिसर पहुंचे। ट्रैक्टरों पर सवार महिला व पुरुष जय जवान, जय किसान के नारे लगाते हुए सहार से सांखी, अलावाई, रनवारी होते हुए छाता पहुंचे। ट्रैक्टरों से उतरे किसान जय जवान, जय किसान के नारे लगाते हुए हाथों में किसान झंडा लहराते हुए तहसील परिसर में जा बैठे। किसान अपनी समस्या एवं विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में बैठकर नारे बाजी करने लगे। इसमें सबसे प्रमुख मांग किसानों की छाता शुगर मिल चलाने की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें