मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा राधाकुंड रोड पर राल के समीप ढाबा पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। परिजनों द्वारा अपहरणकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो ऑल्टो सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण कर ले जाते हुए की घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में जुट गई है। अपहरण किए गए व्यक्ति के चचेरे भाई ने थाना जैंत पर भूमाफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है।