गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान क्षेत्रीय विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार व अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों पर पुष्पवर्षा की। मेला स्थल पर पहुंचकर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भक्तों का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल छाया रहा। प्रशासन द्वारा मेला व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई।