फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रज को स्वच्छ बनाने का संकल्प, अधिकारियों ने लगाई झाड़ू; लोगों से की ये अपील

Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 04:32 PM IST

मथुरा के वृंदावन में ब्रज की पावनता और स्वच्छता को बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर 'हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' संकल्प के साथ विशाल स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी मथुरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक (आगरा परिक्षेत्र) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। परिक्रमा मार्ग के विभिन्न प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कराई गई। सड़कों और मार्गों के किनारे पड़े कचरे को हटाने के साथ पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से संवाद कर ब्रज धाम की पवित्रता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने तथा गीले और सूखे कचरे को खुले में या सड़कों पर फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें