फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संत सियाराम दास महाराज से लिया आशीर्वाद

प्रदेश के जल शक्ति एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान बाग आश्रम में मत्था टेका और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यहां आयोजित हनुमान जी के वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित होने आए थे। आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने आश्रम के संत सियाराम दास महाराज से भेंट की। उन्होंने महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और काफी देर तक आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान आश्रम में हनुमान जी के वार्षिक महोत्सव को लेकर चर्चा हुई। अक्सर अपनी सादगी के लिए चर्चा में रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने आश्रम में आम श्रद्धालुओं की तरह ही पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और हनुमान जी की कृपा ही जनसेवा की शक्ति प्रदान करती है। वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने शिरकत की। उन्होंने कहा की हनुमान जी के चरणों में बैठकर जो शांति मिलती है, वह अद्भुत है। ब्रज की इस पावन धरा और संतों के सानिध्य से सदैव नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें