बलदेव में जाम के झाम से श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम से कराह उठी बलराम नगरी, दो तीन किलोमीटर लंबे जाम में श्रद्धालुओं व वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी। चारों ओर भीड़भाड़ दिखाई दी। नरहौली चौराहा, अवैरनी चौराहा, कैलाश रोड़, मोती बाजार शिवरतन बाजार, हथकौली रोड़, जटौरा रोड़ पर सभी व्यवस्थाएं धराशाई हो गई। मुख्य बाजार मंदिर मार्ग पर दुपहिया वाहनों की लंबी कतार से जाम बाजार में लग गया।