फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जरूरतमंदों को बांटे कंबल और खिचड़ी

मथुरा के बलदेव में श्री बृजधाम सेवा ट्रस्ट द्वारा पुराना बस स्टैंड पर 11वां कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर जगद्गुरु गोपेश्वर महाराज, डाॅ. यादवेन्द्र शर्मा, ब्रज मुरारी भारद्वाज ने करते हुए गरीब व जरूरतमंद लोगों, दिव्यांग, बच्चों को 250 से अधिक कंबल वितरित किए। गोपेश्वर महाराज ने कहा सेवा सच्चा धर्म है। समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता से मानवता सशक्त होती है। ट्रस्ट के सेवा कार्य अनुकरणीय है। ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, सचिव अवधेश दुबे, कोषाध्यक्ष डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने बताया सर्दी में आयोजन हर वर्ष होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शंकर गौड़, शशिबाला शर्मा, राहुल तेहरिया, अनुज उपमन्यु, डॉ. जगदीश पाठक, विजय रावत, विष्णु शर्मा, अमित भारद्वाज, अखिलेश पाठक, रवि शर्मा, अरविंद गुधैनियां आदि मजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें