तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए द्वार एक पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओ के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मंदिर के अंदर लातघूसे चले। तभी मंदिर के एक सेवायत गोस्वामी ने इस घटना का फेसबुक लाइव कर दिया। इससे यह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा धकेला जा रहा था कि तभी श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। कुछ श्रद्धालुओं ने गार्डों के साथ मारपीट भी कर दी। सुरक्षा गार्ड ने भी श्रद्धालुओं को लात घूसों से मारा। गर्भ गृह में विराजमान बांके बिहारी के सामने ही गार्ड और श्रद्धालुओं में लात घूसे चले। मौजूद पुलिसकर्मी झगड़े को निपटाते नजर आये। इस दौरान मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने घटना को फेसबुक पर लाइव कर दिया। जो कि कुछ समय के बाद वायरल हो गई।