फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, विचारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मथुरा के कोसीकलां में संत रविदास की 650 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवती मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से रविदास महाराज के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर संत रविदास को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किए। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक समावेश का संदेश देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपनी वाणी से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें