वृंदावन में नववर्ष के आगाज से पहले ही श्री बांकेबिहारी मंदिर की नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटने के कारण हालात बेकाबू हो गए। मंदिर और आसपास की संकरी गलियों में भीड़ इतनी घनी हो गई कि पैदल चलने तक की जगह नहीं बची।