वृंदावन के भक्ति वेदांता गुरुकुल एंड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने आगरा में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीते। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए। आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित द रॉक ताइक्वांडो फाइटर कप में गुरुकुल के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में मुकुंद बैरागी, कृष्णा धमीजा, कुंज और अंश गुर्जर शामिल रहे। घनश्याम शाह, सर्वक्ष शर्मा, प्रसिद्ध पोखरेल, रघुवंशम, रुद्र चौधरी और परीक्षित चौधरी ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, निखिल गुर्जर, ओजस ओमेर, कीर्तन, कबीर, श्लोक और कृष्ण दास तिवारी ने कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य एसजी महापात्रा और डायरेक्टर राधाकांत दास ने बधाई दी है।