मथुरा के थाना सदर क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें नीचे उतारा और सीपीआर (मुंह से सांस) देकर जान बचाने की कोशिश की। कोई हरकत नहीं हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।