मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की 45 दिवसीय होली महोत्सव का समापन हुआ। सेवायतों ने समाज गायन किया। विभिन्न होली पदों का गायन वाद्य यंत्रों से हुआ। ढप धरि दे यार गई परु की, हरि संग झुमरि खेलिये यमुना के तीर जो जीवेगौ सो खेलेगौ फाग से समाज गायन के स्वर गूंज उठे। अबीर, गुलाल टेसू के रंग की वर्षा से सेवायत व श्रद्धालु सराबोर नजर आए। विभिन्न गुलाल, टेसू के रंग की वर्षा के साथ होली महोत्सव सम्पन्न हुआ।