फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 45 दिवसीय होली महोत्सव का समापन, उड़ा रंग गुलाल

मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी महाराज का 45 दिवसीय होली महोत्सव रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस दौरान गुलाल और टेसू के रंगों की बारिश हुई। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। सेवायतों ने समाज गायन में ढोल, नगाड़े, मृदंग और हारमोनियम की धुनों के साथ होली के पदों का गायन किया। ढप धरि दे यार गई परु की, हरि संग झुमरि खेलिये यमुना के तीर... जो जीवेगौ सो खेलेगौ फाग... जैसे पदों का गायन किया। इस दौरान अबीर, गुलाल और टेसू के रंगों की वर्षा से सेवायत एवं श्रद्धालु सराबोर नजर आए। रंगों की वर्षा के साथ ही होली महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। फऊआ प्रसाद में लड्डू, पेड़ा और गुजिया आदि वितरित की गईं। रामनिवास शर्मा पुजारी, बंटी पुजारी, रमाकांत शर्मा, सुखदेव पांडेय, बलदेव पांडेय, भगवत पांडेय, राजेंद्र पांडेय, वैणीमाधव शास्त्री ने बताया जो जीवैगौ सो खेलेगौ फाग... की गूंज के साथ होली विदा हो गई। बैकुंठ नाथ पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, सोनू पांडेय, गणेश पांडेय, शुभम पांडेय, रजत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय ने कहा कि यादों के साथ होली की विदाई हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें