फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वसंत पंचमी से श्री दाऊजी मंदिर में 45 दिन का होली महोत्सव शुरू

बलदेव। श्री दाऊजी महाराज मंदिर में वसंत पंचमी से 45 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। होली का डाढ़ा गाड़कर शुभारंभ किया गया। मंदिर भक्तिरस, रंग व विशेष उल्लास से सराबोर हो गया ।सुबह से शाम तक विशेष दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर प्रांगण श्री दाऊजी महाराज की जय के जयघोष से गूंजता रहा। श्री दाऊजी महाराज का विशेष श्रृंगार व विभिन्न सुगंधित गुलाल लगा कर विशेष दर्शन हुए। श्रद्धालुओं पर गुलाल की वर्षा होने से श्रद्धालु धन्य हो गये। प्रथम बार होली समाज गायन का आयोजन हुआ, होली के विशेष पदों का उच्च स्वर में गायन ढप, ढोलक, मृदंग हारमोनियम वाद्य यंत्रों के साथ हुआ तो वातावरण होलीमय हो गया। श्रद्धालु झूम उठे , होली उत्सव का आनंद लेते दिखाई दिए। होली का विशेष जोश व उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें