मथुरा में एनएच 2 के फरह टोल प्लाजा पर मथुरा रिफाइनरी के सीओ की गुंडई सीसीटीवी में कैद हुई। जिसमें किसी बात को लेकर हुए विवाद पर सीओ के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने टोलकर्मियों को पीटा। वहीं टोलकर्मियों की पिटाई के बाद से दो घंटे तक फरह टोल प्लाजा पर कोई टोलकर्मी नहीं खड़ा हुआ, जिससे टोल 2 घंटे तक फ्री रहा। टोलकर्मियों ने आरोप लगाया है कि उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी और उल्टा मथुरा रिफाइनरी के सीओ ने टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।