रक्षाबंधन के मौके पर हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा पहुंची। ये पहला मौका था जब ड्रीम गर्ल रक्षाबंधन के दिन मथुरा में ही रहकर लोगों से मिलीं। हेमा मालिनी रक्षा बंधन के दिन यहां अपने सभी भाइयों से मिलीं। उन्होंने विपिन मुकुट वाला, भाजपा के वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी और अन्य भाइयों को राखी बांध यह त्यौहार मनाया।