फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'वृक्षों के बिना नहीं की जा सकती जीवन की कल्पना...', लोगों से की गई ये अपील, जरूर लगाएं पांच पाैधे

मैनपुरी के करहल में ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे पाैधरोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव रानीपुर में पाैधरोपण और गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने गांव में मन्दिर परिसर मे पाैधरोपण किया। समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि पाैधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पाैधों से हमें जीवन दायनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है। इसलिए हर व्यक्ति को आपने जीवन में कम से कम 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए। कार्यक्रम संयोजक गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चंद्र दुबे और संचालन पंकज चतुर्वेदी ने किया। दयाल त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, रविंद्र दुबे, अमर मिश्रा, सुरेन्द्र दुबे, रतन शुक्ला, राधेश्याम, श्याम सुन्दर, सचिन तिवारी आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें