फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सराफ की दो दुकान के तोड़े ताले, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के पडुआ रोड स्थित दो दुकानों के शटर काटकर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पडुआ रोड स्थित सत्यपाल यादव की मां दुर्गा जेपी ज्वेलर्स और योगेश यादव की श्री साईं ट्रेडर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के शटर काट दिए। चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में रखी दस हजार की नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। ज्वेलर्स की दुकान के लगभग 200 मीटर आगे साईं ट्रेडर्स की दुकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें