मैनपुरी के करहल में सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समितियों के गोदामों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। आलू की बोआई के साथ गेहूं की फसल की तैयारी में जुटे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खाद के अभाव में आलू की बोआई में देरी हो रही है। सचिव नियमित वेतन समेत अन्य मांगों क़ो लेकर 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।