फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद डिंपल यादव ने कहा- ईवीएम से मतदान पर लोगों को शंका, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव सोमवार को भी अपने संसदीय क्षेत्र में रहीं। वह लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। अपर्णा यादव की सीएम से मुलाकात पर कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नहीं है। मैं क्षेत्र में हूं। वह पहले भी मिलीं हैं। अब भी मिलीं हैं तो कोई नई बात नहीं है। सपा को लोगों का सहयोग और प्यार मिल रहा है। कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। बहुत सारे लोगों ने पिछले चुनाव में भी यह बात बोली है। हमने वोट फलां पार्टी को दिया था, लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है। कहा कि एक तरह की क्लियरिटी होनी चाहिए। भले ही ईवीएम सही हो, तो भी शहर और गांव को लोग चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो। सब जगह बैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। ईवीएम आई थी, लेकिन फिर भी बैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। लोगों के मन में शंका का भाव है। ईवीएम में जिनको हम वोट डालते हैं उनको वोट नहीं मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें