फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की तैयारियां तेज

मैनपुरी में अतिरुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के तत्वावधान में झारखंड के देवघर में नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की स्मृति में आयोजन होगा। बाबा बैद्यानाथ धाम देवघर में 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने जानकारी दी। इस दौरान डॉ़ गया प्रसाद दुबे, वैद्य संजीव मिश्रा, सुधीर दुबे, श्यामजी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें