मैनपुरी के करहल में बृहस्पतिवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेतों में पड़ी धान की कटी फसल भीग गई है। वहीं, कुछ किसानों का आलू का बीज भी बारिश की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई में देरी होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में कृषि कार्य तेजी से चल रहे थे, लेकिन बारिश ने उनकी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। अब किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि खेतों में दोबारा कृषि कार्य शुरू किए जा सकें।