मैनपुरी के भोगांव में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दून इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा धैर्या पाल को एक दिन के लिए एसडीएम और मानवी यादव को तहसीलदार बनाया गया। दोनों छात्राओं ने अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए जनता की शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।