मैनपुरी की करहल विधानसभा पर उपचुनाव का शोर शुरू हो चुका है। घिरोर के सेंट जीबी स्कूल शाहजहांपुर में आज सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सासंद धर्मेन्द्र यादव, और प्रत्याशी तेज प्रताप यादव पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुकुल यादव, ब्रजेश कठेरिया, राजू यादव, एमएलसी अरविंद यादव भी मौजूद रहे।