फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दवा के लिए बनना था वेयरहाउस...बन गया अवैध पार्किंग का स्थल, पशु भी बंध रहे

मैनपुरी के कुरावली में शासन की लापरवाही और विभागीय उदासीनता के चलते लाखों की लागत से बना वेयरहाउस अब अवैध कब्जों का अड्डा बन गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर, घिरोर रोड स्थित अधूरा पड़ा यह भवन अब दवा आपूर्ति केंद्र की जगह वाहन पार्किंग और पशु बांधने के स्थान में तब्दील हो चुका है। करीब 95 लाख रुपये की लागत से शासन के निर्देश पर वर्ष 2023 में कुरावली सीएचसी परिसर में दवा आपूर्ति वेयरहाउस का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। मार्च 2024 में इसका वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। करीब एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और लगभग 30 प्रतिशत कार्य अभी भी अधूरा है। निर्माण अधूरा होने के कारण अब तक भवन का हैंडओवर भी नहीं हो सका है। इस बीच अधूरा भवन अब लोगों की पार्किंग जगह बन गया है। इसके साथ ही पशु भी यहां बंधे देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें