फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने मौत को गले लगाया

कुलपहाड़ कस्बा कुलपहाड़ में बाबा के घर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के मोबाइल में एक युवक की 16 मिस कॉलम मिली, आखिरी मैसेज में आरोपी ने लिखा कॉल क्यों नहीं उठा रही। मृतका के भाई ने एक युवक पर बहन को ब्लैकमेल करने और एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव निवासी हरीशंकर की बेटी नेहा राजपूत (22) कस्बा कुलपहाड़ निवासी अपने बाबा मुरलीधर के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर बाबा को आशंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अंदर से कुंडी बंद थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें