महोबा जिले के श्रीनगर में सांप के डंसने से एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला भूरी की मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने बाहर से महंगा इंजेक्शन मंगाया, और मौत होने के बाद उसे रेफर कर दिया, जबकि रास्ते में ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं सीएमएस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।