महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की और मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल का उपचार जारी है।