फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में टेल तक पानी न पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम

अर्जुन बांध से निकली मुख्य नहर में तीन दिन पहले छोड़ा गया पानी पांच किमी से आगे नहीं पहुंचा। टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने से किसान भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने शनिवार की दोपहर खरेला-मुस्करा मार्ग पर आईटीआई के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अर्जुन बांध से निकली मुख्य नहर से 30 से अधिक गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। किसानों की मांग पर तीन दिन पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दस दिन के लिए नहर में पानी छोड़ा था। 72 घंटे बाद भी पानी पांच किमी के आगे नहीं पहुंचा। इससे खरेला, पहरेथा, खरेला देहात, बसौठ, परथनिया समेत अन्य गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। सिंचाई के अभाव में किसानों की गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि अराजकतत्वों ने मुख्य नहर को तोड़कर पानी को गुढ़ा नहर की ओर मोड़ लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें