कोतवाली कुलपहाड़ के इंदौरा गांव में युवक की जहर खाने से संदिग्ध हालात में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के छोटे भाई ने ही भाभी से अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई की शराब में जहर देकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंदौरा निवासी परमलाल अहिरवार 18 जनवरी को खेत में अचेत अवस्था में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतक की बेटी ने चाचा खेमचंद्र पर शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।