सदर कोतवाली क्षेत्र के निबुईआ गांव निवासी शोभा देवी की शादी आकाश से हुई थी। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुरुथिया स्थित अपने मायके जा रही थी। महिला महुअवा चौराहे से एक टैंपो में सवार हुई। टैंपो में पहले से ही एक बच्चा लेकर बैठी दो महिलाएं मौजूद थीं। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान उन दोनों महिलाओं ने चालाकी से उसके हैंडबैग से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई।