फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने वेतन वृद्धि व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई

ग्राम प्रहरी ग्रामीण चौकीदार संघ ने बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा खाकी वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत ने कहा कि ग्राम प्रहरी वर्ष 1873 से लागू पुराने नियमों के तहत कार्य कर रहे हैं। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार वे पुलिस तंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें आज भी पर्याप्त सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है। वर्तमान में केवल 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। मानदेय बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मानकों के अनुरूप न्यूनतम 24,400 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें