अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की मासिक बैठक आज जिला मुख्यालय पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रतियोगी परीक्षाओं (लेखपाल, पुलिस, सेना आदि) में आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी करने में कई तहसीलों के लेखपालों द्वारा हो रही मनमानी और असुविधा पर गहरी नाराजगी जताई गई। गोंड विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।