निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा में शनिवार को खेत की ओर गई एक युवती पर तेंदुआ हमला कर दिया। इसके बाद युवती को गन्ने के खेत में खींच ले गया। मौके पर पहुंचे लोग युवती को तेदुएं के चंगुल से छुड़ाकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती की जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे बढ़या मुस्तकील गांव के टोला गेठीहवा निवासी आविद की बेटी शैरुन निशा (20) गांव के पूरब सिवान स्थित खेत की ओर गई थी।