डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं महराजगंज। तहसील निचलौल सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 165 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया। संवाद