सिसवा कस्बे के मुखर्जी नगर वार्ड रायपुर में ताजिया साम्प्रदायिक सौहार्द के रुप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। वार्ड के रियाजुद्दीन मन्नत पूरा होने पर पिछले मुहरर्म को ताजिया बनवाने का निश्चय किया। इसके लिए कारीगर रामअधार वर्मा द्वारा ताजिये का निर्माण शुरू भी हो गया पर पैसे की कमी के कारण निर्माण में शिथिलता आ गई। गांव के पूर्व प्रधान रहे भोरिक यादव ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम सभी लोंगो ने दिल खोल कर चंदा दिया और सात लाख की लागत से एक वर्ष मे एक विशाल ताजिये का निर्माण का सपना साकार हो सका, जो आज क्षेत्र में चर्चा का विषय है।