फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल जेल में बंद कैदी विवाद में जेल से भागे, शांति के बाद अब खुद जा रहे वापस

नेपाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन जी के आंदोलन के दौरान नेपाल के कई जिलों से कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए थे। कईयों को उनके ठिकानों से पकड़ा गया। कुछ भारत नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए, लेकिन अभी भी तमाम कैदी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। नेपाल काठमांडू के सुन्धारा कारागार में अपनी सजा काट रहे मोहम्मद उमर शेख निवासी सोनौली आंदोलन के दौरान घर भाग आया था, अब नेपाल की स्थिति सामान्य होने पर अपनी स्वेच्छा से जेल में वापस चला गया। सोनौली कस्बे के रहने वाले उमर शेख ने 9 साल नेपाल जेल में सजा काटी और विवाद के समय वह अपने घर आ गया था लेकिन, अब, बचे हुए सजा को काटने के लिए अपनी स्वेच्छा से वह नेपाल काठमांडू के सुन्धारा कारागार में जाने के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें