श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुरैना मार्ग पर स्थित परसा बुजुर्ग गांव के सामने मनबढ़ ने बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता की वजह से सफल नहीं हो सका। ग्रामीणों ने आरोपी की बाइक में आग ली दी। स्कूल से पढ़ कर 7 वर्षीय बच्ची घर जा रही थी। एक आरोपी बाइक से बच्ची का अपहरण का प्रयास करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा। ग्रामीणों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच कर आरोपी को लिया हिरासत में।